देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, चालक समेत दो की मौत; तीन घायल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रहे थे कार सवार, पाली के पास सुबह 5:40 बजे हुआ हादसा; पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी
टिहरी, गढ़वाल 15 अक्टूबर। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली में गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागी पहुंचाया। मृतकों के शवों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी रही।
पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही वैगनआर कार (HR-68 C-1242) गुरुवार सुबह करीब 5:40 बजे ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने खाई में फंसे तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी बागी पहुंचाया। दुर्घटना में चालक अनिल सिंह (33) निवासी किमोली, पारतोली, जनपद चमोली और सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली की मौत हो गई।
हादसे में घायल: उत्तम सिंह (33), निवासी लाडोली, जनपद रुद्रप्रयाग; टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45), दोनों निवासी ग्राम बीना, जनपद रुद्रप्रयाग। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!