टिहरी गढ़वाल 14 अक्टूबर, 2026 । जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के तहत जिला पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बुधवार को जिला पंचायत सभागार, बैराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने उपस्थित निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने कहा कि जिला योजना समिति की जनपद के विकास की योजनाओं के निर्माण एवं प्राथमिकताओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपेक्षा की।
निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में आशीष जोशी, उत्तम सिंह, कविता देवी, जोत सिंह, जोत सिंह, दर्शनी देवी, धनपाल सिंह बिष्ट, पुष्पा, पुष्पा देवी, ममता, लक्ष्मी देवी, विजय देवी, विजय पाल सिंह, विजय लाल, शकुन्तला, शीशपाल एवं शीशपाल सिंह शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने सभी 17 निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला योजन समिति बृजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
जिला योजना समिति के 17 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित : जिला निर्वाचन अधिकारी ने वितरित किए प्रमाण पत्र

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



