हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग थे सवार, चाई गांव के ऊपर हुई क्रैश लैंडिंग
चमोली। बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार दोपहर जोशीमठ के पास चाई गांव के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में पांच यात्रियों और एक पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
गढ़ निनाद न्यूज | अपडेट जारी…




