अष्टोत्तर शत श्रीमद्भागवत महापुराण की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक 25 अक्टूबर को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 अक्टूबर। जगद्गुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधव आश्रम जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तर शत (108) श्रीमद्भागवत महापुराण विराट यज्ञ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आगामी 25 अक्टूबर को शाम 4 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नयी टिहरी में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद चमोली शास्त्री ने बताया कि विराट धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। चमोली ने समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!