Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सिमरन बनी अध्यक्ष और अनुज भंडारी सचिव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य महोदय की अनुमति से छात्रसंघ परिषद की संयोजिका प्रोफ़ेसर निरंजना शर्मा द्वारा महाविद्यालय में छात्रसंघ परिषद का गठन संपन्न कराया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं द्वारा सर्वसम्मति के आधार पर निर्विरोध छात्र परिषद के साथ पदाधिकारियों का चयन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद पर सिमरन कोटियाल, उपाध्यक्ष पद पर मोनिका,सचिव पद पर अनुज भंडारी, सहसचिव पद पर निधि, कोषाध्यक्ष पद पर तनीषा, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु कौशिकी, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि हेतु विपिन चयनित किये गये।

प्राचार्य प्रोफेसर ए.के सिंह द्वारा समस्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाया गया।इस अवसर समस्त प्राध्यापकगण व शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!