सीएम धामी ने बर्नीगाड़ में 215 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, महाविद्यालय भवन और मिनी स्टेडियम की घोषणा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 215 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के भवन एवं परिसर का निर्माण जल्द शुरू कराने, राजा रघुनाथ देवडोकरी में मिनी स्टेडियम बनाने और बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, पुरोला एवं चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण की भी घोषणा की। डाडा गांव छानी से टटाऊ तक पुल एवं सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को चेक एवं उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। सरकार सड़क, शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि विकास योजनाओं और महाविद्यालय के उद्घाटन से क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!