टिहरी गढ़वाल 17 अक्टूबर 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल की दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध गढ़वाल मंडल के 15 महाविद्यालयों की महिला एवं पुरुष टीमों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री विकास नेगी, सचिव जिला टेबल टेनिस फेडेरेशन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्कर गौड़, सचिव क्रीड़ा परिषद, बादशाहिथौल सहित डॉ. ए. के. मौर्य, प्राचार्य थत्युड उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने की।
मुख्य अतिथि श्री विकास नेगी ने अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टेबल टेनिस जैसे खेलों से एकाग्रता, चुस्ती, धैर्य, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता तथा आत्मविश्वास का विकास होता है।
डॉ. पुष्कर गौड़ ने सभी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय स्तर पर क्रीड़ा के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। भविष्य में सभी से इसी तरह आगे बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने क्रीड़ा क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ।
डॉ ए.के. मौर्य, प्राचार्य थत्युड ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार, राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर, पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश, राजकीय महाविद्यालय जहरिखाल, राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर, हिमगिरि महाविद्यालय रुड़की, जसपाल राणा कॉलेज देहरादून, राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की छह तथा पुरुष वर्ग की नौ टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑफिशियल टीम में श्री सुमित जोशी, कुमारी राजभर, श्री हरीश सेमल्टी, श्री यशपाल सिंह ओली उपस्थित रहे। महिला एकल वर्ग में महक भटनागर जसपाल राणा कॉलेज 3-1 से यूनिवर्सिटी चैंपियन तथा गोपेश्वर कॉलेज से मीनाक्षी उपविजेता रहीं। महिला टीम वर्ग में 3-2 से गोपेश्वर महाविद्यालय विजेता एवं न्यू टिहरी महाविद्यालय उपविजेता रहा । पुरुष टीम वर्ग में 3-1 से हिमगिरी महाविद्यालय विजेता एवं गोपेश्वर महाविद्यालय उपविजेता रहा । पुरुष एकल वर्ग में 3-0 से केशव जोशीमठ महाविद्यालय से विजेता एवं कुणाल हिमगिरी महाविद्यालय से उपविजेता रहे ।
विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को प्राचार्य प्रो प्रीति कुमारी, श्री विकास नेगी, सचिव जिला टेबल टेनिस फेडेरेशन, डॉ. पुष्कर गौड़, सचिव क्रीड़ा परिषद, बादशाहीथौल द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल तोमर, डॉ. हीरा सिंह एवं डॉ. राजेश कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंचल गोस्वामी ने किया। क्रीड़ा संयोजक एवं प्रभारी डॉ. पी. सी. पैन्यूली ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्राचार्य, प्रतिभागी खिलाड़ियों, निर्णायकों तथा आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, सौहार्द एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में डॉ राजकुमार त्यागी, डॉ दीर्घपाल सिंह भंडारी, डॉ अनिल भट्ट, डॉ डी एस तोपवाल डॉ राजपाल रावत, डॉ स्नेहलता मौर्या, डॉ रंजना सिंह, डॉ हिमानी, डॉ अरविंद, डॉ हर्षिता जोशी, डॉ पूजा भंडारी, डॉ शुभम गोस्वामी, डॉ मीनाक्षी, डॉ चंद्रावती सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।




