टिहरी गढ़वाल 2 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ एवं रामधुन का सामूहिक गायन किया गया। इसके उपरांत महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ समाज का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. रजनी गोसाईं की अध्यक्षता एवं मुख्य शास्ता डॉ. डी.पी.एस. भंडारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रो ए के मौर्य प्राचार्य थत्यूड़, डॉ स्नेह लता मौर्य, डॉ. पी.सी. पैन्यूली, डॉ. ऋतुराज पंत, डॉ. डी.एस. तोपवाल, डॉ. हिमानी पंत, डॉ. विजय राज उनियाल, डॉ. जयेंद्र सजवाण, डॉ. हर्षिता जोशी सहित समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।




