राज्यमंत्री सोना सजवान ने व्यास गद्दी से लिया प्रतापनगर क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कहा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामी

टिहरी गढ़वाल 28 अक्टूबर। जड़ीबूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने प्रतापनगर विधानसभा की रैका पट्टी के ग्राम पंचायत नकोट में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ में प्रतिभाग कर व्यास गद्दी से क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने नकोट गांव में श्रीमद् भागवत कथा वक्ता स्वदेश चन्द्र शास्त्री से आशीर्वाद लिया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के दुख दूर हो जाते हैं। भागवत कथा कलयुग में मनुष्य को श्री नारायण से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कहा कि क्षेत्र के मंदिर और मठों के संरक्षण के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान सजवान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके पर कंगसाली की जिला पंचायत सदस्य स्वाति राणा, बिरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान धीरज मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!