टिहरी गढ़वाल 19 अक्टूबर। टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे धरने एवं क्रमिक अनशन में आज NSUI के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया।
आज क्रमिक अनशन पर राहुल बुटोला और अनिक बैठे। NSUI कार्यकर्ताओं ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और आम जनता के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। मेडिकल कॉलेज बनने से स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर NSUI के प्रियांशु, मानवेन्द्र शाह, दिव्यांशु नेगी, तोशीफ, नवीन, शिवम, अमन सेमवाल, जिन्नत हया, कनिका नौटियाल और गौरव प्रज्ञा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NSUI कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने तक इस मांग को लगातार उठाया जाता रहेगा।
NSUI की मांग — टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनाओ, युवाओं का भविष्य बचाओ!




