नैनबाग में 202 ग्राम चरस के साथ उत्तरकाशी का युवक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी पुलिस की कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त

टिहरी गढ़वाल । टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनबाग में चेकिंग के दौरान 202 ग्राम अवैध चरस के साथ उत्तरकाशी निवासी 24 वर्षीय सूरज रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस परिवहन में प्रयुक्त हीरो एक्सपल्स मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैनगांव के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चरस बरामद हुई। आरोपी ग्राम नागझाला, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी का निवासी है।
कोतवाली कैम्पटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!