पौड़ी में विकसित हो रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई सुविधाओं के साथ प्रकृति और रोमांच का बनेगा संगम, डीएम ने दिए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

पौड़ी, 21 अक्टूबर। जनपद मुख्यालय पौड़ी में इको एडवेंचर पार्क को साहसिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पार्क में टिकट काउंटर का निर्माण दो सप्ताह में पूरा करने, बैठने के लिए बेंच लगाने, फूल-पौधों से सौंदर्यीकरण करने, रास्तों पर रेलिंग व साइनेज लगाने तथा चहारदीवारी पर सुरक्षा के लिए कांटेदार तार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कैफे को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने और पार्किंग व्यवस्था के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

पार्क में बच्चों के झूले, ओपन जिम और अन्य जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। साहसिक गतिविधियों के सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों को पौड़ी और पालकोट स्थित इको एडवेंचर पार्कों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कर पार्क का संचालन जल्द शुरू करने पर जोर दिया। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन एवं रोमांच की सुविधाएं मिलेंगी और पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई धीरज सैनी सहित संबंधित अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!