शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में नशामुक्ति हेतु जन जागरुकता रैली निकाली गई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

 

आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में एंटी ड्रग सेल के बैनर तले नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। रैली राजकीय महाविद्यालय से नजदीकी ग्राम पंचायत तक निकाली गई जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित पोस्टरों द्वारा ग्रामीणों और समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ योगेन्द्र सिंह गुसाईं (सदस्य एंटी ड्रग सेल) ने छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को मादक पदार्थों के सेवन से समाज एवं युवा पीढ़ी को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही एंटी ड्रग समिति के संयोजक श्रीमती रश्मि ने बताया कि युवा भारत नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु इस प्रकार के क्रियाकलापों का आयोजन वर्षभर किया जाएगा जिससे कि सामाजिक जागरुकता को बढ़ावा मिलेगा एवं भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का प्रत्येक ग्राम एवं परिवार में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाएगा। इस अवसर पर सदस्य श्री मिलन एवं समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!