आलिया भट्ट, आर्यन खान और वैभव सूर्यवंशी TIME100 Next India की पहली सूची में शामिल

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

TIME ने पहली बार भारत के लिए जारी की 100 उभरती प्रतिभाओं की सूची, बॉलीवुड, क्रिकेट, बिजनेस और विज्ञान जगत के सितारों को मिली जगह

मुंबई, 19 नवंबर। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका TIME ने पहली बार भारत के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित TIME100 Next India सूची जारी की है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता आर्यन खान और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत विभिन्न क्षेत्रों की 100 उभरती प्रतिभाओं को शामिल किया गया है। TIME100 Next का यह पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण है, जिसे रिलायंस के साथ साझेदारी में प्रस्तुत किया गया है।
सूची में मनोरंजन, खेल, कारोबार, विज्ञान, तकनीक, संगीत और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे भारतीयों को स्थान दिया गया है। खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा, जबकि संगीत के क्षेत्र से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर को शामिल किया गया है।
कारोबार और तकनीक के क्षेत्र से पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता को जगह मिली है। वहीं, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भी इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बने हैं।
TIME ने इस विशेष संस्करण के लिए तीन ग्लोबल कवर जारी किए हैं। पहले कवर पर आलिया भट्ट, दूसरे पर स्काईरूट के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदाना और तीसरे ग्रुप कवर पर फिल्ममेकर आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो को स्थान दिया गया है। खास बात यह है कि इन प्रतिभाओं के योगदान और उपलब्धियों पर एस.एस. राजामौली ने आलिया भट्ट, विशाल भारद्वाज ने आर्यन खान और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में विशेष लेख लिखे हैं।
TIME की सीईओ जेसिका सिबली ने कहा कि भारत में नई पीढ़ी के ऐसे नेतृत्वकर्ता उभर रहे हैं, जिनके विचार और कार्यों का प्रभाव देश की सीमाओं से आगे तक पहुंच रहा है। वहीं, TIME के एडिटर-इन-चीफ सैम जैकब्स के अनुसार, भारत की यह पीढ़ी न केवल देश बल्कि वैश्विक भविष्य को आकार देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सूची में शामिल 100 लोगों का चयन भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत TIME के पत्रकारों ने किया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में TIME100 Next India गाला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मेजबानी TIME और रिलायंस की साझेदारी में होगी। वहीं, इस विशेष संस्करण का अंक 7 दिसंबर को दुनियाभर के न्यूजस्टैंड्स पर उपलब्ध होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!