नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में दो पदाधिकारियों की नियुक्ति पर FAIVM ने जताया आभार

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश/नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) ने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (NTWB) में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्य बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया है।
फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सीए राजेश्वर पैन्यूली ने जारी बयान में कहा कि संगठन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री कृष्णा चिगुल्लापली तथा जनरल सेक्रेट्री श्री रविन्द्र कुमार गौर को नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने पर संगठन नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील जे. सिंघी का हृदय से आभारी है।
उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति देशभर के व्यापारियों के हितों की आवाज को और मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
सीए पैन्यूली ने कहा कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” अभियान और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी भागीदारी निभाएगा।
उन्होंने बताया कि FAIVM देश के 18 राज्यों में मध्यम, लघु और माइक्रो ट्रेडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन (प्रोफेशनल एसोसिएशन) है, जो सरकार और व्यापारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ दोनों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Share This Article
error: Content is protected !!