टिहरी/थत्यूड़। जौनपुर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर आशा कार्यकर्ता संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष सरिता रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आशा कार्यकर्ताओं की सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण के लिए सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।
इस दौरान सरिता रावत ने मुख्यमंत्री के समक्ष आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं रखते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से लगातार संवाद कर रही हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय, सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सात सूत्रीय मांगों का समाधान होने से आशा कार्यकर्ताओं को उनका वाजिब सम्मान और अधिकार मिल सकेंगे। सरिता रावत ने मुख्यमंत्री से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान होगा।
जौनपुर महोत्सव में आशा कार्यकर्ताओं की सात सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



