टिहरी गढ़वाल 29 नवंबर। त्रिवेणी कौथिग एवं पर्यटन महोत्सव के तहत सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल, बौराड़ी में अंडर-14, 17 व 21 आयु वर्ग की शतरंज एवं कैरम चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज और कैरम जैसे खेल बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हैं।
शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रिया (केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी) प्रथम और समीक्षा (महाविद्यालय बादशाही थौल) द्वितीय रही। अंडर-14 बालक वर्ग में अर्पित चौहान (डीकेजी पब्लिक स्कूल) प्रथम तथा दक्ष सकलानी (केंद्रीय विद्यालय) द्वितीय रहे। अंडर-17 में तनुज रावत प्रथम और दिव्यांश राणा द्वितीय (दोनों सेंट एंथोनी स्कूल) रहे। अंडर-21 में नितेश कुमार प्रथम और आदित्य चौहान द्वितीय (दोनों एसआरटीसी) रहे।
युगल कैरम प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में तनुजा व सीमा रागड़ (राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी) प्रथम, वंदना व साक्षी (बीबीएस स्कूल) द्वितीय तथा खुशबू व इशिका रावत (बीवीएस स्कूल) तृतीय रहीं। बालक वर्ग में भुवनेश व शाहील (टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बीपुरम) प्रथम, आर्यन व आदित्य (सेंट एंथोनी स्कूल) द्वितीय तथा विशाल वर्मा व प्रियांश मैठाणी (टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज) तृतीय रहे।
प्रतियोगिताओं में दीपक पाल आर्य, गरवीन भट्ट, चक्रधर प्रसाद भद्री, राजेंद्र प्रसाद डोभाल और दर्शन सिंह गुसाईं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में यशपाल सिंह रावत, मनोज नेगी, दिनेश रावत, नरेश मोहन भट्ट, भरत राम बडोनी, अरविंद रावत, संजय घिल्डियाल, विजेंद्र नेगी और दुर्गा रावत सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
शतरंज व कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



