टिहरी गढ़वाल 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी एवं परिचर्चा आयोजित की गई। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से संवैधानिक आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजेंद्र सिंह, जयेंद्र दत्त सकलानी, केसर सिंह राणा, हरपाल सिंह रौतेला एवं दिनेश चंद्र सेमवाल को स्मृति चिह्न, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें दो अधिवक्ता अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता और न्याय का आधार है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता और नकल विरोधी कानून जैसी पहलें संवैधानिक मूल्यों एवं पारदर्शी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ ली। गोष्ठी में सहायक लोक अभियोजन परवाज अख्तर, अधिवक्ता राम स्वरूप जोशी एवं बृजेश दत्त ने विभिन्न कानूनों के प्रावधानों की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
संविधान दिवस पर गोष्ठी, पांच वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मानित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



