श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 26 नवंबर। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. ए.के. महाजन ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विश्वविद्यालय का ज्ञान केंद्र होता है और ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों को नवीनतम शैक्षणिक एवं शोध सामग्री से जोड़ने के साथ ही पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।
प्रदर्शनी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, शिक्षा और विधि सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पुस्तकों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कुलपति ने विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के सुझाव दिए। साथ ही प्रो. डी.सी. गोस्वामी की पुस्तक ‘पर्यावरण अध्ययन एवं गुणात्मक शिक्षा’ का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. एम.एस. रावत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी, वित्त अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, प्राचार्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!