ऋषिकेश, 24 नवम्बर। श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा *दिनांक 26-27 नवम्बर को दो दिवसीय भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस पुस्तक मेले में देश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध पब्लिशर, डिस्ट्रीब्यूटर एवं पुस्तक विक्रेता भाग लेंगे। मेले में हिन्दी, अंग्रेजी,विज्ञान,कला,वाणिज्य आदि सहित विभिन्न विषयों की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें साहित्य, इतिहास, विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षा, शोध, प्रबंधन, शिक्षा एवं धर्म-अध्यात्म से संबंधित पुस्तकें प्रमुख होंगी।
परिसर के पुस्तकालय प्रभारी डॉ दिनेश चंद्र गोस्वामी ने बताया कि पुस्तक मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें एक ही स्थान पर नवीनतम एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराना है। मेले में पुस्तकों पर विशेष छूट भी दी जाएगी।
पुस्तक मेले का उद्घाटन कुलपति प्रो अंबरीश कुमार महाजन द्वारा किया जाएगा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति होगेl निदेशक एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा मेले का अवलोकन किया जाएगा। इस अवसर पर परिसर के सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।
केन्द्रीय पुस्तकालय के प्रभारी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पुस्तक प्रेमियों से पुस्तक मेले में अवश्य पधारने की अपील की है l




