भैंसकोटी की महिलाओं ने बेकरी उद्यम से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अगस्त, 2026। विकासखंड थौलधार के ग्राम भैंसकोटी की राजेश्वरी सकलानी, गीता भट्ट, आशा देवी, रजनी, अनीता, विशिला देवी और शकुन्तला देवी ग्रामोत्थान परियोजना का लाभ लेकर सफल उद्यमी बन रही हैं। दिव्य ग्राम संगठन से जुड़ी इन महिलाओं ने जनवरी 2026 से बेकरी उद्यम शुरू कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है।

परियोजना के तहत संगठन को 6 लाख रुपये की सहायता मिली। इसके अलावा 3 लाख रुपये बैंक ऋण और 1 लाख रुपये स्वयं के अंशदान से कुल 10 लाख रुपये की लागत से बेकरी स्थापित की गई। महिलाओं द्वारा मंडुवा, आटा व मशरूम बिस्किट, फैन, बन, ब्रेड और केक तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी बिक्री थौलधार, कमांद, कांडीखाल और टिहरी बाजार में की जा रही है।
उद्यम से महिलाओं को प्रतिमाह करीब 50 से 60 हजार रुपये की आय हो रही है, जिसमें लगभग 30 से 40 हजार रुपये शुद्ध लाभ है। महिलाओं ने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना से मिले सहयोग ने उन्हें घर-गृहस्थी तक सीमित रहने के बजाय स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर दिया है।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिला प्रशासन और ग्रामोत्थान परियोजना का आभार जताते हुए व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ने की इच्छा व्यक्त की।
प्रभारी परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ज्योति ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय संसाधनों के अनुरूप स्वरोजगार से जोड़ना है। भैंसकोटी की महिलाओं की सफलता इसका प्रेरणादायक उदाहरण है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!