वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रताप सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 अगस्त। शहर के प्रतिष्ठित और वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रताप सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के धरना स्थल पर स्व नेगी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वक्ताओं ने स्वर्गीय प्रताप सिंह नेगी के सामाजिक एवं व्यापारी हितों के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं आंदोलन से जुड़े लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!