NEP 2020 पर क्विज और प्रेरक कहानी वाचन प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) के अंतर्गत 24 एवं 25 अगस्त को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 पर आधारित क्विज प्रतियोगिता एवं प्रेरक कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीना एवं डॉ. मीनाक्षी ने किया।
प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को NEP 2020 के प्रमुख प्रावधानों, नवाचारों एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की, जबकि कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से प्रेरक संदेश दिए।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. ईरा सिंह ने कहा कि NEP 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक सोच, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. शनव्वर, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. संगीता बिजल्वाण, जोशी रघुवीर सिंह सहित प्राध्यापक वर्ग तथा प्रशासनिक अधिकारी शूरवीर दास, मनीषा, आशीष, पंकज, हितेश आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!