अष्टोत्तर शत श्रीमद्भागवत सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 2 सितंबर को चंबा में और 8 सितम्बर को नयी टिहरी में बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 अगस्त। जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधव आश्रम जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तर शत (108) श्रीमद्भागवत महापुराण विराट यज्ञ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आगामी 2 सितंबर को सुबह 11 बजे चंबा में तथा 8 सितम्बर को नयी टिहरी में बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद चमोली शास्त्री ने बताया कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज की जा रही हैं। इसके तहत धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों से चंबा में होने वाली बैठक में समय पर उपस्थित रहने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इसके बाद 8 सितंबर को शाम 4 बजे रामलीला भवन/शुभलग्न बारातघर नयी टिहरी में अगली बैठक आयोजित होगी। इन बैठकों में सम्मेलन की आगामी रूपरेखा और आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!