टिहरी गढ़वाल 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एनटीआईएस ने भागीरथीपुरम (बी पुरम) को 8-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भागीरथीपुरम की टीम उपविजेता रही।
व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एनटीआईएस ने बौराड़ी को 10-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भागीरथीपुरम ने पौड़ीखाल को 8-6 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एनटीआईएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8-4 से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णायक की भूमिका यजुवेंद्र सिंह चौहान, राकेश चंद, यशपाल, मनोज नेगी, समन्वयक यशपाल सिंह रावत, श्रिया चौहान, आकाश आदि ने निभाई।
एनटीआईएस ने जीता सॉफ्टबॉल का खिताब, बी पुरम रही उपविजेता

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



