रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ प्रथम हटवाल गांव महोत्सव

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अगस्त। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत हटवाल गांव में आयोजित प्रथम हटवाल गांव महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की लोक संस्कृति, भाषा और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।
महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री एवं अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग संजय नेगी, सरिता रावत, बिजेंद्र सिंह भगत, मंदिर समिति अध्यक्ष हुकम सिंह हटवाल तथा ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
महोत्सव के तहत आयोजित रीलें दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-10 वर्ग में वरुण ने प्रथम, अंकुश ने द्वितीय और ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में प्रियाशी प्रथम, दिव्या द्वितीय और पावनी तृतीय रहीं। वहीं अंडर-17 वर्ग में आरूषी ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और सपना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंजली हटवाल तथा हाईस्कूल में ग्राम स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आंचल को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संजय नेगी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र सिंह भगत एवं हुकम सिंह हटवाल ने कहा कि ऐसे महोत्सवों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ ही कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, ताकि गांव के छात्र-छात्राओं और युवाओं की प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके।
महोत्सव के संयोजक अनिल हटवाल ने कहा कि प्रथम हटवाल गांव महोत्सव का उद्देश्य गांव की संस्कृति, भाषा और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। भविष्य में इस आयोजन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कमलेश सकलानी, दिनेश उनियाल, राजू नेगी, शूरवीर सिंह, सचिन हटवाल, बचन हटवाल, गुलाब सिंह, अनिता उनियाल, हेमा रावत, गुड्डी रौतेला, यशु उनियाल, महेंद्र संगीत कठैत, कविता बहुगुणा, रोहित सिंह, अंशुल हटवाल, सतेंद्र, महेश, कमान सिंह, नवीन सिंह, नीतिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मातृशक्ति एवं युवा मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!