42वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा कल पहुंचेगी स्व. बडोनी के गांव अखोड़ी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

( घनसाली से लोकेंद्र जोशी)

टिहरी गढ़वाल 1 सितम्बर । पांचवां धाम खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा के 42वें आयोजन के तहत 2 सितंबर को यात्रा स्व. इंद्रमणि बडोनी के गांव अखोड़ी पहुंचेगी। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग बडोनी जी के पवित्र आवास के दर्शन करेंगे तथा उनके विचारों और उत्तराखंड के लिए किए गए योगदान को याद करेंगे।
पर्वतीय लोकविकास समिति, इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच तथा भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह महायात्रा 31 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संचालित हो रही है।
अखोड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज अखोड़ी में नागरिक सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के साथ ही स्थानीय नागरिक प्रतिभाग करेंगे।

3 सितंबर को इंटर कॉलेज घुमेटीधार, इंटर कॉलेज कुमशिला और इंटर कॉलेज धोपडधार में छात्र संवाद आयोजित किया जाएगा।
4 सितंबर को सीमा के प्रथम गांव गंगी में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। वहीं 5 सितंबर को प्रातः 9.30 बजे ग्राम ऋषिधार, मल्ला में पर्वतीय लोकविकास समिति के क्षेत्रीय कार्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे श्री नवजीवन आश्रम जनता इंटर कॉलेज घुत्तू-भिलंग में विचार गोष्ठी, केदारनृत्य, दांडी नृत्य प्रतियोगिता एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!