रौंसाल में डंपिंग जोन बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, अनुमति निरस्त करने की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

प्रधान ने एसडीएम घनसाली को भेजा पत्र, सड़क पर डंपर रोककर जताया आक्रोश

टिहरी गढ़वाल 30 अक्टूबर। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की ग्राम पंचायत रौंसाल में विद्युत परियोजना निर्माण से निकलने वाले मलबे को डंप किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा रौंसाल और सरुणा के मध्य बनाए जा रहे डंपिंग जोन का विरोध करते हुए इसकी अनुमति तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
ग्राम प्रधान कृष्ण गोविंद कंसवाल ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी घनसाली को पत्र भेजकर बताया कि पिटकुल विभाग की ओर से अरविंद इंफ्रा कंपनी के माध्यम से सेंडुल गांव के पास विद्युत गृह का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा ग्राम सभा सरुणा और रौंसाल के मध्य डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र की कृषि भूमि, सिंचाई नहर और पैदल रास्ते को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!