टिहरी गढ़वाल। विकासखंड चंबा की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन बादशाहीथौल स्थित बंगाचली मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभागी खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण बुधवार को आगे के मुकाबले नहीं हो सके।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी तस्लीम कुरैशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन की भावना भी विकसित करते हैं। खिलाड़ियों को खेल को खेल भावना के साथ खेलने के साथ-साथ अनुशासन का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में नागदेव पथल्ड विजेता तथा रानीचौरी उपविजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में खंडखरी विजेता और नागदेव पथल्ड उपविजेता रही।
खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में टीएचडीसी इंटर कॉलेज विजेता तथा रानीचौरी उपविजेता रही। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग खो-खो में टीएचडीसी इंटर कॉलेज ने विजेता तथा ठागधार ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
आयोजकों के अनुसार सभी आयु वर्गों की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आगामी दिन आयोजित की जानी थीं, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते खेल मैदान में मुकाबले कराना संभव नहीं हो पाया। मौसम अनुकूल होने पर प्रतियोगिताओं को आगे जारी किया जाएगा।
प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रानीचौरी के प्रधानाचार्य दिवाकर अंथवाल एवं ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक यशपाल सिंह रावत के निर्देशन में किया जा रहा है।
आयोजन में सभासद शक्ति जोशी, महेश पैन्यूली, दीपक गुसैन, अरविन्द मखलोगा सहित व्यायाम शिक्षक मनोज नेगी, भरत राम बडोनी, अरविंद पंवार, दर्शन गुसाईं, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, विजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट (आयोजक), अनिल धूलिया, दुर्गा रावत, सुरेंद्र बिष्ट, अनिल बिजलवाण, अंकित नेगी, अरविंद नेगी, मनीषा पंवार, अनामिका डंगवाल, प्रीती रतूड़ी, सीमा रावत, रिचा नकोटी, दीपिका नेगी, राखी राणा, मोनिका कोहली एवं विनीता नेगी, चित्रा भट्ट आदि सहयोग कर रहे हैं।
भारी बारिश के बीच शुरू हुई चंबा ब्लॉक की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



