टिहरी गढ़वाल 2 सितंबर। नई टिहरी में प्रस्तावित अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर बुधवार को चंबा में वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक वीरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की तैयारियों, जनसहभागिता और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित महानुभावों ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। नई टिहरी में होने वाले इस आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी लोगों को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए।
वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सहमति प्रदान करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में वीरेंद्र सिंह नेगी, तिलक राम चमोली, एल.डी. थपलियाल, जगमोहन चौहान, अनंतनारायण बहुगुणा, किशोर सिंह नेगी, प्रेम दत्त थपलियाल, गणेश सेमवाल, पूर्व विधायक लाखीराम जोशी, नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनौला, पुरुषोत्तम लेखवार, दिग्विजय राणा, इंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत महापुराण के आयोजन को लेकर चंबा में बैठक

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



