टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक 5 सितंबर को मनाएंगे काला दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 सितम्बर। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, टिहरी गढ़वाल ने आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने तथा पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने निर्णय लिया है कि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिलेभर के शिक्षक काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे।
जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने बताया कि आरटीई एक्ट लागू होने के बाद पूर्व से नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू किया जाना शिक्षकों के हितों के विपरीत है। संगठन लंबे समय से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग करता आ रहा है। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है।
संगठन ने सभी विकासखंड शाखा पदाधिकारियों से अपने-अपने विकासखंड के शिक्षकों को कार्यक्रम की जानकारी देने और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कराने का आह्वान किया है।
शिक्षक संघ ने सरकार से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से तत्काल छूट देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!