डॉ सुधीर कुमार ने संभाला एफआरआई देहरादून के कार्यवाहक निदेशक का पद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के उपमहानिदेशक (विस्तार) डॉ. सुधीर कुमार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून का कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्होंने निदेशक का पदभार संभाल लिया है।
वानिकी, पर्यावरण प्रबंधन, अनुसंधान एवं प्रशासन के क्षेत्र में करीब 35 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाले डॉ. सुधीर कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने वैज्ञानिक अध्ययनों एवं तकनीकी सेवाओं के माध्यम से न्यायालयों, केंद्र एवं राज्य सरकारों, वन विभागों तथा विभिन्न हितधारकों को वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी एवं सुझाव उपलब्ध कराए हैं।
डॉ. सुधीर कुमार वर्ष 2020 से भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद में उपमहानिदेशक (विस्तार) के रूप में कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक ज्ञान के प्रसार और विस्तार गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे आईसीएफआरई के मुख्य सतर्कता अधिकारी (Chief Vigilance Officer) की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से एफआरआई में अनुसंधान, शिक्षा, तकनीकी सेवाओं तथा विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सुधीर कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!