मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 23वें दिन भी जारी, अनशन का 8वां दिन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में मुद्दा उठाने का आग्रह

टिहरी गढ़वाल 8 सितम्बर । टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को 23वें दिन भी जारी रहा। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नई टिहरी के गणेश चौक पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के साथ क्रमिक अनशन भी आठवें दिन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग दोहराई।

आज मंगलवार को क्रमिक अनशन के आठवें दिन डॉ. उम्मेद सिंह नेगी और आनंद सिंह तोपवाल अनशन पर बैठे। जबकि सत्याग्रही जीत राम भट्ट, टीकम चौहान, हातिब चमोली, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल और त्रिलोक सिंह शामिल हैं। आंदोलन को शिवराज सजवाण, संदीप रावत, भगवान सिंह, जगदीश नेगी, कर्म सिंह तोपवाल समेत कई लोगों ने समर्थन दिया। संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर ठोस निर्णय और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पत्र एवं ज्ञापन सौंपकर मेडिकल कॉलेज का मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि वे इस मांग को विधानसभा में उठाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, पूर्व राज्यमंत्री प्रवीण भंडारी, देवेंद्र नौडियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, विजयपाल रावत, लखवीर चौहान, आनंद सिंह बेलवाल, किशोर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!