खेल महाकुंभ में पांगरखाल न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक व नगद पुरस्कार

टिहरी गढ़वाल 8 सितम्बर। खेल महाकुंभ-2026 के तहत चंबा ब्लॉक की न्याय पंचायत पांगरखाल की खेल प्रतियोगिताएं गांधी स्टेडियम, बौराड़ी में आयोजित की गईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाते हैं। खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और निरंतर प्रयास है।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोटी कॉलोनी से नई टिहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज पांगरखाल के प्रधानाचार्य विशेष चौरसिया के निर्देशन में किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया भी उपस्थित रहे।
ये रहे प्रमुख परिणाम:
अंडर-14 खो-खो बालक वर्ग में सेंट एंथोनी दूंगीधार विजेता और सेंट एंथोनी मोलधार उपविजेता रहा। 60 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सक्षम प्रथम और शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में डोली पंवार प्रथम और कोस्तबी रमोला द्वितीय रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम और प्रणव द्वितीय, जबकि बालिका वर्ग में सुहानी प्रथम और नीमा द्वितीय रहीं। लंबी कूद में नीमा प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं।
अंडर-19 बालिका कबड्डी में नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम की टीम विजेता रही। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रफुल्ल शाह प्रथम और शिवम द्वितीय, बालिका वर्ग में आदिशिखा प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक में युवराज प्रथम और शिव दंड द्वितीय, बालिका में दिया भंडारी प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालिका में अंशिका प्रथम और आराधिका द्वितीय रहीं। लंबी कूद बालिका में आदिशिखा प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। गोला फेंक बालक में आलविन प्रथम और अध्ययन द्वितीय रहे। 1500 मीटर बालिका दौड़ में मानसी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और प्रतीक्षा तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल रहा है।
प्रतियोगिता के संचालन में व्यायाम शिक्षक दुर्गा रावत, चक्रधर प्रसाद भद्री, भरतराम बडोनी, सुरेंद्र बिष्ट, मनोज नेगी, दर्शन गुसाईं, आनंदमणि पैन्यूली, टीटी राणा, वीरेंद्र कंडवाल, यजुवेंद्र चौहान, प्रीती रतूड़ी, जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रमोद सेमवाल, मोनिका कोहली, दीपिका नेगी, विनीता नेगी, सीमा रावत, अरविंद रावत, संजय घिल्डियाल, कपूर सिंह कुमाई सहित अन्य ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!