टिहरी गढ़वाल 9 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में गठित “टीम गौरा” ने जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया।
नरेंद्रनगर, हिंडोलाखाल, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, घनसाली, मुनिकीरेती, कैंपटी सहित अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
पुलिस टीमों ने छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, आत्मरक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
इस दौरान बच्चों की समस्याएं भी सुनी गईं और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क कर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।




