कैरियर विकल्पों की जानकारी देकर विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शनकैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम की खबर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वाणिज्य विभाग एवं करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. नताशा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बीकॉम एवं एमकॉम की उपयोगिता और इनके बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने फिनटेक, डेटा एनालिस्ट सहित अन्य उभरते क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया और विद्यार्थियों को अपने कैरियर के प्रति सकारात्मक एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. हिमांशु जोशी ने फाइनेंस क्षेत्र तथा एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ. रोशनी रावत ने यूजीसी नेट एवं जेआरएफ से संबंधित जानकारी साझा करते हुए उच्च शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मनीषा ने विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर सर्टिफिकेशन कोर्स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगारपरक कौशल विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
अंत में कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती मनीषा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!