राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए जनपद टिहरी से खिलाड़ियों का चयन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 सितंबर 2026 । आगामी 02 अक्टूबर से 03 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तरीय टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय खो-खो ट्रायल आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया।

यह ट्रायल जिला खेल कार्यालय, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

ट्रायल में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, गति, कौशल, फिटनेस एवं प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

चयन प्रक्रिया में खेल विभाग से खो-खो कोच हेमन्त भारती, खो-खो कोच मनीष गिरी गोस्वामी, खो-खो कोच वैभव शर्मा, हिमांशु नौटियाल, दीपक रावत एवं उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के सहायक सचिव प्रदीप कोठारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!