विभिन्न आयु वर्गों में छात्र-छात्राओं ने दिखाया योग कौशल, विजेताओं को किया सम्मानित
टिहरी गढ़वाल। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पोखाल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। 26 और 27 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक, कलात्मक एकल, कलात्मक युगल और लयबद्ध युगल वर्गों में प्रतिभाग कर अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।

14 वर्ष बालिका पारंपरिक वर्ग में मैंडखाल की अंकिता प्रथम, पौड़ीखाल की अनीशा द्वितीय और पोरखाल की ईशा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में दुआधार के देवेश प्रथम, पोरखाल के पीयूष द्वितीय और जाखणीधार के अमन तृतीय रहे। इसी आयु वर्ग के बालिका कलात्मक एकल में गेंवली की अंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
17 वर्ष बालक पारंपरिक वर्ग में गेंवली के आयुष प्रथम, दुआधार के अंकित द्वितीय और जाखणीधार के अंशुल तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दुआधार की खुशी प्रथम, जाखणीधार की पांची द्वितीय और सेमलधार की अंशिका तृतीय रहीं। बालक कलात्मक एकल में गेंवली के अनन्त सेमवाल प्रथम रहे, जबकि बालिका वर्ग में मैंडखाल की अनुष्का ने बाजी मारी। कलात्मक एवं लयबद्ध युगल में गेंवली के अनन्त सेमवाल व आयुष प्रथम रहे।
19 वर्ष बालक पारंपरिक वर्ग में दुआधार के सौरव प्रथम और मगरी के आदित्य द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में मगरी की शिवांजली प्रथम, दुआधार की सालिनी शितान्जली द्वितीय और चीमियाला की शालिनी तृतीय रहीं। 19 वर्ष बालक कलात्मक एकल में मगरी के आदित्य तथा बालिका वर्ग में शिवांजली प्रथम रहीं। बालिका कलात्मक युगल में मगरी की एंजिल्स व शिवांजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पोखाल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राणा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में नीलम नेगी, मंजू रमोला, सुचिता कठैत, कादंबरी नेगी, बिपिन रावत, राकेश चंद, जसपाल मियां, प्रकाश बिजल्वाण, स्थल संयोजक कलेश्वर नौटियाल, ब्लॉक खेल समन्वयक जसपाल सिंह मियां और सह-समन्वयक भिलंगना उपेंद्र मैठाणी का सहयोग रहा।




