टिहरी गढ़वाल। नागरिक मंच की मासिक बैठक रविवार को सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी, नई टिहरी में अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंच की आगामी दो वर्षों के लिए कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध गठन किया गया। साथ ही नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को मंच ने पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही के वाचन से हुई, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं निर्वाचन के लिए मंत्री जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट ने गत वर्ष की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।
कोषाध्यक्ष नरोत्तम दत्त जखमोला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 तक मंच के कोष में 30,202 रुपये अवशेष हैं, जो जिला सहकारी बैंक टिहरी गढ़वाल के खाते में जमा हैं।
* सुंदरलाल उनियाल अध्यक्ष, जगजीत सिंह नेगी मंत्री *
सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में सुंदरलाल उनियाल अध्यक्ष, चतर सिंह चौहान व भगवान चंद्र रमोला उपाध्यक्ष, जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट मंत्री, त्रिलोक चंद्र रमोला उपमंत्री, किशोरी लाल चमोली व गुरु दत्त डोभाल संगठन मंत्री, नरोत्तम दत्त जखमोला कोषाध्यक्ष, कर्म सिंह तोपवाल लेखा परीक्षक तथा हुकुम सिंह कुटी विधि सलाहकार चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्यों में सूर्यमणि भट्ट, डॉ. उमेद सिंह नेगी, हरिप्रसाद विश्वकर्मा, उम्मेद सिंह रावत, राजेंद्र अग्रवाल, प्रीति सिंह चौहान, ध्यान सिंह रावत, आशा तोपवाल, अनीता पैन्यूली, शगुफ्ता परवीन, यशोदा नेगी, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, आनंद सिंह तोपवाल और भारत सिंह रावत को शामिल किया गया।
वरिष्ठ सदस्यों चंडी प्रसाद डबराल और कमल सिंह महर को संरक्षक चुना गया। बैठक में सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
* मेडिकल कॉलेज आंदोलन को पूर्ण समर्थन *
बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर दो-दो मुख्यमंत्रियों द्वारा घोषणाएं किए जाने के बावजूद धरना और क्रमिक अनशन जारी है, लेकिन शासन स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंच ने कहा कि 16 अगस्त 2026 से चल रहे धरना-क्रमिक अनशन के बावजूद सरकार द्वारा स्पष्ट निर्णय न लिया जाना जनता की भावनाओं की अनदेखी है।
नागरिक मंच ने नई टिहरी पुनर्वासित नगर की शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्टेडियम के विस्तारीकरण सहित अन्य स्थानीय समस्याओं की अनदेखी पर भी चिंता जताई। मंच ने प्रदेश सरकार से पूर्व में की गई घोषणाओं को अविलंब धरातल पर उतारने की मांग की।
बैठक में स्पष्ट निर्णय लिया गया कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने तक नागरिक मंच, मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देता रहेगा।
मंच की बैठक का संचालन मंत्री जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट ने किया। बैठक में चतर सिंह चौहान, भगवान चंद्र रमोला, कमल सिंह महर, चंडी प्रसाद डबराल, नरोत्तम जखमोला, त्रिलोक चंद्र रमोला, हुकुम सिंह कुटी, हरिप्रसाद विश्वकर्मा, प्रीति चौहान, गुरु दत्त डोभाल, महावीर प्रसाद भट्ट, टीकम सिंह चौहान, कर्म सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, चिंतामणि एल, सोबान सिंह पंवार, महिपाल सजवाण, अनीता पैन्यूली, शगुफ्ता परवीन, आशा रावत, भगवान दयाल तोपवाल, यशोदा नेगी, श्रीपाल सिंह चौहान, भगवान सिंह पंवार, मनोज शाह, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, राकेश राणा, आनंद सिंह तोपवाल, डॉ. उमेद सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
नागरिक मंच की नई कार्यकारिणी निर्विरोध गठित, मेडिकल कॉलेज आंदोलन को पूर्ण समर्थन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



