ई-सिम फ्रॉड का बड़ा खुलासा, ₹2.81 लाख की साइबर ठगी— झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद की साइबर अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-सिम फ्रॉड के जरिए की गई ₹2,81,898 की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के देवघर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को जियो कंपनी का अधिकारी बताकर पीड़ित को एक APK फाइल भेजी। जैसे ही फाइल डाउनलोड की गई, मोबाइल फोन हैक हो गया और आरोपी ने ई-सिम जनरेट कर बैंक खाते से लाखों रुपये Amazon Wallet के माध्यम से ट्रांसफर कर लिए।
मामले में थाना कैम्पटी में आईटी एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी बबलू दास निवासी देवघर (झारखंड) का नाम सामने आया, जिसे 27 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 पुलिस की बड़ी उपलब्धि
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशन में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का खुलासा किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खातों के खिलाफ पहले से 6 शिकायतें दर्ज थीं।
👉 ऐसे करते थे ठगी
फर्जी कॉल कर खुद को कंपनी अधिकारी बताते थे
APK लिंक भेजकर मोबाइल हैक करते थे
ई-सिम के जरिए नंबर अपने कंट्रोल में लेते थे
बैंक और वॉलेट से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे
⚠️ पुलिस की अपील
अज्ञात लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें
अनजान कॉल/वीडियो कॉल से सावधान रहें
“डिजिटल अरेस्ट” जैसी किसी भी बात पर भरोसा न करें
निवेश व पैसा दोगुना करने के झांसे से बचें
📞 सहायता हेतु:
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!