टिहरी गढ़वाल 9 अक्टूबर। पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 24वीं राज्य स्तरीय शरदकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्गों में देहरादून ने खिताब जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
अंडर-14 के पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 33-31 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को 31-23 से शिकस्त दी। फाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 37-21 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। रुद्रप्रयाग उपविजेता रहा।
अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में देहरादून ने हरिद्वार को 42-19 और नैनीताल ने उत्तरकाशी को 26-19 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में देहरादून ने नैनीताल को 39-20 से हराया। नैनीताल उपविजेता बना।
अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 19-12 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने रुद्रप्रयाग को 41-20 से शिकस्त दी। फाइनल में देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 20-12 से हराकर तीसरा खिताब भी अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह नेगी विधायक प्रताप नगर ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विजयपाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापनगर दीपक कुमार, पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के प्रधानाचार्य अजीत पाल रौथाण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला समन्वयक विनोद नेगी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, सुरेंद्र चौधरी, राजपाल नेगी, राजेंद्र डोभाल, रिंकी और यशपाल रावत सहित व्यायाम शिक्षकों का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी चक्रधर भद्री और कमलनयन रतूड़ी ने मुकाबलों की जानकारी दी।
राज्य स्तरीय कबड्डी में देहरादून का दबदबा, तीनों वर्गों में बना चैंपियन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



