टिहरी गढ़वाल 14 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में बुधवार को आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पंचम सेमेस्टर की छात्रा निधि द्वितीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. ईरा सिंह के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को पांच समूहों में विभाजित कर विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। श्री भूपेंद्र सैनी ने मुख्य अतिथि एवं कोच के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मीना, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सनोवर सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे। हितेश ने प्रतियोगिता की खेल गतिविधियों का छायांकन किया।
महाविद्यालय प्रशासन ने विजेता छात्राओं सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में साक्षी ने मारी बाजी, निधि रही उपविजेता

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



