कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

एसजीआरआर स्कूल ने प्राथमिक वर्ग के दोनों वर्गों में हासिल किया प्रथम स्थान

टिहरी गढ़वाल 14 अक्टूबर। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही। मुख्य पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।

क्रिश ज्योति और आंचल विद्या भारती के बच्चों ने विभिन्न गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जबकि एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मोबाइल फोन की लत पर आधारित नाटक के जरिए जागरूकता का संदेश दिया।

प्राथमिक विद्यालय वर्ग की प्रतियोगिता के ऐच्छिक और अनिवार्य, दोनों वर्गों में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिशु विद्या मंदिर, नरेंद्रनगर दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर रहा। उच्च वर्ग के अनिवार्य वर्ग में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर तथा ऐच्छिक वर्ग में राजकीय पॉलीटेक्निक नरेंद्रनगर ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में शालिनी जोशी, शैलेन्द्र नौटियाल और कुमारी राधा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घल्ड़ियाल सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!