शरदकालीन जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जौनपुर प्रथम, भिलंगना दूसरे स्थान पर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

दिव्या चमोली, सौम्या और अनिल पंत बने व्यक्तिगत चैंपियन

टिहरी गढ़वाल । गांधी स्टेडियम, घंटाघर बौराड़ी में आयोजित तीन दिवसीय शरदकालीन जिला एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में जौनपुर विकासखंड ने 188 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भिलंगना 172 अंकों के साथ दूसरे और चंबा 103 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
समापन अवसर पर क्रीड़ा आयोजक राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार के प्रधानाचार्य विजय सिंह केंतुरा, ब्लॉक समन्वयक चंबा यशपाल सिंह रावत एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में जीआईसी अखोड़ी, भिलंगना की दिव्या चमोली ने 1500 मीटर, 3000 मीटर दौड़ और त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। जीआईसी नागराजाधार कड़ाकोट, कीर्तिनगर की सौम्या ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, जीआईसी रानीचौरी, चंबा के अनिल पंत ने अंडर-19 बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
अन्य स्पर्धाओं में अंडर-19 बालक वर्ग की 5000 मीटर वॉक रेस में सौरव कोहली प्रथम और सूर्य प्रकाश द्वितीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की 3000 मीटर वॉक रेस में जौनपुर की पूनम प्रथम और हेमवती द्वितीय रहीं। अंडर-17 बालिका वर्ग की 3000 मीटर वॉक रेस में जौनपुर की आरुषि ने पहला और प्रिया योगी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रिले दौड़ में अंडर-19 बालक वर्ग में चंबा प्रथम और भिलंगना द्वितीय रहा। अंडर-19 बालिका रिले दौड़ में भिलंगना ने प्रथम, जौनपुर ने द्वितीय और जाखणीधार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4×400 मीटर बालिका रिले दौड़ में जौनपुर प्रथम, भिलंगना द्वितीय और कीर्तिनगर तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार के व्यायाम शिक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भरत राम बड़ोनी, नरेश मोहन भट्ट, मनीषा पंवार, प्रीति रतूड़ी, रश्मि जुगरान, सीमा रावत और अनामिका डंगवाल सहित अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!