कीर्तिनगर के जियालगढ़ में 30 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । कीर्तिनगर क्षेत्र के जियालगढ़ में होटल पिकनिक के समीप शुक्रवार सुबह एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची टिहरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
कार में सवार चालक किशनलाल (58), उनकी पत्नी ममता कपरवान (52) सुरक्षित हैं, जबकि उनकी 78 वर्षीय माता शंकरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने 112 की मदद से उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट, श्रीनगर अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:45 बजे हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!