टिहरी गढ़वाल । टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 48वें दिन भी जारी रहा। वहीं, वरिष्ठ सत्याग्रही जीतराम भट्ट का सत्याग्रह 78वें दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष टीकम सिंह चौहान और दिनेश भट्ट बैठे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश राणा और राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र नौटियाल ने कहा कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना क्षेत्र की जरूरत है। सरकार को आश्वासनों के बजाय ठोस निर्णय लेकर निर्माण कार्य शुरू कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांग की अनदेखी होने पर जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
जीतराम भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बौराड़ी अस्पताल को 300 बेड के बेस अस्पताल के रूप में उच्चीकृत करने के लिए वित्तीय स्वीकृति देने और मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कराने की मांग की।
नागरिक मंच के वरिष्ठ नेता कमल सिंह मेहर और अनुसूया प्रसाद नौटियाल ने जिला अस्पताल में सप्ताह में केवल तीन दिन अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
धरनास्थल पर त्रिलोकचंद रमोला, चंदन सिंह रावत, किशोरी लाल चमोली, लक्ष्मण सिंह रावत, भरत सिंह रावत, अब्दुल मारूफ, अनुसूया नौटियाल, राकेश राणा, संदीप रावत, राहुल बुटोला और शोभन सिंह पवार सहित कई लोग मौजूद रहे। संघर्ष समिति ने सरकार से मेडिकल कॉलेज की स्थापना और बौराड़ी अस्पताल को 300 बेड का बेस अस्पताल बनाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग पर धरना 78वें दिन भी जारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



