Ad image

पर्यटन विभाग की दुकानों को स्थानीय व्यापारियों को ही अलॉट किया जाए-कुलदीप पंवार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 अगस्त 2023। व्यापार मण्डल कोटी कॉलोनी के व्यापारियों के एक शिष्ठ मण्डल ने अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की और पर्यटन विभाग द्वारा बनाई गई दुकानों की नीलामी की शर्तों को शिथिल करने व स्थानीय व्यापारियों को ही आवंटित करने की मांग की।

कुलदीप पंवार ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा कठिन शर्ते रखी गई हैं जैसे विगत 03 वर्ष (2020-21, 2021-22 2022-23) में औसत टर्नओवर रू0 10.00 लाख होने सम्बन्धी सी०ए० द्वारा प्रमाण-पत्र विगत 03 वर्ष (2020-21. 2021-221 2022-23 ) का आयकर रिटर्न प्रमाण-पत्र 100 रू० के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटरी द्वारा निर्गत शपथ- पत्र की निविदादाता का नाम काली सूची में सम्मिलित नही है तथा उनके विरूद्ध किसी न्यायालय में कोई वाद दायर नही है तथा नही किसी न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया है आदि। इस शर्तों को स्थानीय छोटे व्यापारी पूरा नहीं कर सकता और इसकी आड़ में बाहरी लोगों को दुकाने आवंटित करने की कोशिश की जा रही है जिसका हम विरोध करते हैं।

पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद 12 अगस्त 2023 से कोटी कॉलोनी बोटिंग पॉइंट पर प्रस्तावित धरने को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!