‎‎31 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों में लगेंगे वित्तीय समावेशन शिविर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग योजनाओं से जोड़ने के साथ निष्क्रिय खातों की केवाईसी का होगा पुनः सत्यापन
‎
‎टिहरी गढ़वाल 21 अक्टूबर, 2026 । राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल की सभी ग्राम पंचायतों में 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक बैंकों द्वारा वित्तीय समावेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
‎
‎प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक मनीष मिश्रा ने बताया कि शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं से जोड़ने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
‎
‎उन्होंने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित लाभार्थियों को कवर किया जाएगा।
‎
‎इसके साथ ही निष्क्रिय जनधन खातों की केवाईसी का पुनः सत्यापन किया जाएगा तथा बिना दावे वाली वित्तीय परिसंपत्तियों (अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स) से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
‎
‎जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे संबंधित बैंक द्वारा आयोजित शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं तथा आवश्यक बैंकिंग औपचारिकताएं पूरी करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!