टिहरी गढ़वाल 21 अक्टूबर। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने गुंडा अधिनियम में जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में थाना छाम पुलिस ने राजेश (30) पुत्र बुढ़िया, निवासी ग्राम डडॉली को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी न्यायालय से नोटिस जारी होने के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
गुंडा अधिनियम के वारंटी को छाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



