‎सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों में तेजी लाएं विभाग- सीडीओ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अक्टूबर, 2026 । माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़कों का भौतिक सत्यापन कराने तथा शेष कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
‎
‎गुरुवार को आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य सभी संबंधित विभाग अपने-अपने खंड के अंतर्गत गड्ढामुक्त की गई सड़कों की सूची संबंधित उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। इसके बाद सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सड़कों का स्थलीय निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित सड़कें वास्तव में गड्ढामुक्त हुई हैं या नहीं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को सत्यापन के बाद एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
‎
‎उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा नगर पालिका मुनि की रेती से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शेष रह गए कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें।
‎
‎बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से अब तक गड्ढामुक्त की गई सड़कों की जानकारी ली। साथ ही कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
‎
‎बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एस. नेगी, लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंताओं सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!